भाजपा विधायक समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज,गिरफ्तारी की उठी मांग

ख़बर शेयर करे -

देहरादून-देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा किये गए बर्ताव को लेकर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड में कार्यरत निकाय कर्मियों के प्रतिनिधि संगठनों (देहरदून) ने भाजपा विधायक महेश जीना की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए। कोतवाली देहरदून में FIR दर्ज कराई है। आपको बता दें देहरादून के नगर निगम में मंगलवार को विधायक महेश जीना अपने किसी परिचित के टेंडर संबंधी सिलसिले में देहरादून नगर निगम पहुँचे थे। इस दौरान टेंडर की फ़ाइल को लेकर उनकी नगर आयुक्त गौरव कुमार से जमकर नोकझोंक हो गई। इस दौरान जमकर अमर्यादित व्यवहार और गाली गलौज भी किया गया था।

पढ़े क्या लिखा है रिपोर्ट में

विषय-सल्ट विधायक महेश सिंह जीना एवं अन्य 04 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के सम्बन्ध में। महोदय, उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि सल्ट विधायक महेश सिंह जीना द्वारा दिनाँक 05.03.2024 को अपरान्ह 3.30 बजे अपने 04 व्यक्तियों के साथ नगर निगम में पहुँचकर वरिष्ठ लिपिक पवन थापा (विश्लाग कर्मचारी) तथा कंलटैन्ट अंकुश सोनी के साथ गाली-गलोच, जान से मारने की धमकी दी गयी,जिसकी सूचना नगर आयुक्त को देने पर उक्त विधायक द्वारा नगर आयुक्त के साथ भी कक्ष में उपस्थित कई अधिकारियों / कर्मचारियों के समक्ष गाली-गलोच, माँ-बहन/बाप की गाली दी गयी, जिसका उल्लेख शहर के समस्त समाचार पत्रों, टी०वी० चौनलो एवं न्यूज पोर्टलों पर प्रसारित हो रहा है।

उक्त घटना से आकोशित होकर नगर निगम के तीनों कर्मचारी संघों द्वारा हडताल कर दी गयी है, जिस कारण शहरी सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था पथ-प्रकाश व्यवस्था ठप हो गयी है। उक्त समस्त अव्यवस्था सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ के गाली-गलोच जान से मारने की धमकी के लिए उक्त विधायक एवं उनके साथ आये 4 व्यक्ति पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।

अतः तीनों संघों द्वारा आपसे अनुरोध है कि सल्ट विधायक महेश सिंह जीना एवं उनके साथ आये अन्य 04 लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते तत्काल गिरफ्तार किया जाये।इस सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भी संलग्न है। भवदीय, sd अंग्रेजी अपठित (नाम बहादूर) अध्यक्ष, sd अंग्रेजी अपठित (सतेन्द्र कुमार) सचिव नगर निगम कर्मचारी संघ, sd अंग्रेजी अपठित (राजेश कुमार) अध्यक्ष, sd अंग्रेजी अपठित (धीरज भारती) सचिव नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ, sd अंग्रेजी अपठित (स्वर्ण सिंह पंवार) sd अंग्रेजी अपठित (यशपाल सिंह) सचिव, नगर निगम वाहन चालक संघ। नोट- मैं म0कॉ0 978 ना०पु० शशि तिवारी प्रमाणित करती हूँ कि नकल तहरीर शब्द व शब्द टाईप किया गया है। म०कॉ0 978 शशि तिवारी।


ख़बर शेयर करे -