पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल ने किया कालाढूंगी थाने का निरीक्षण

ख़बर शेयर करे -

(कहा थाने आने वाले आगंतुकों से किया जाए विनम्र व्यवहार)

(समस्याओं का निस्तारण रहे प्राथमिकता समय अनुसार करें निराकरण)

एम सलीम खान ब्यूरो

हल्द्वानी – कुमाऊं मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह बीते रोज थाना कालाढूंगी पहुंचे जहां उन्होंने कालाढूंगी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, निरीक्षक के दौरान नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रल्हाद नारायण मीणा भी उनके साथ मौजूद थे।

निरीक्षक के दौरान थाना कार्यलय के अभिलेखों, मलखाना , शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियंत्रण शस्त्रों/टियर गैंस,सीसीटीएल एस, लावारिस मालो, वाहनों,मैस,बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल डॉ योगेन्द्र सिंह ने थाने आने वाले आगंतुकों से विनम्र व्यवहार करते प्राथमिकता के आधार पर उसकी समस्याओं का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी कि दशा में रखने के आदेश दिए,सीसीटीएन एस प्रोजेक्ट को आवघिक करने नियमित रूप से शस्त्रों /थाना परिसर की साफ-सफाई कराएं जाने सप्ताह एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास कराएं जाने लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराए जाने, शस्त्र रजि. का भौतिक सत्यापन कराएं जाने आदि संबंधी दिए।

निरीक्षक के दौरान उचित साफ सफाई पाई गई,अच्छे रखरखाव पर पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।

उसके उपरांत थाना कालाढूंगी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी का सम्मेलन किया गया,इस सम्मेलन में अधिकारी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुन गया, संबंधित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल डॉ योगेन्द्र सिंह ने कहा कि थाने में आने वाले हर आगंतुक की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएं और समय रहते उसका निस्तारण किया जाएं, उन्होंने कहा थाने आने वाले हर व्यक्ति से मित्रता और सरल सुलभ तरीके से बातचीत की जाएं, उसकी समस्या का निराकरण भी गंभीरता से किया जाएं,इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रल्हाद नारायण मीणा भी उनके साथ मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -