पुलिस उपाधीक्षक भवाली ने थाना खन्स्यु और हल्द्वानी ने किया थाना मुखानी का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण

ख़बर शेयर करे -

सिटी न्यूज़ उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी द्वारा थाना मुखानी एवम श्री सुमित पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक भवाली द्वारा थाना खन्स्यु का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, परिसर, सरकारी आवास आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख एवं सरकारी संपत्ति उपकरण सही पाए गए।

निरीक्षण के दौरान श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी और श्री रोहिताश सागर थानाध्यक्ष खन्स्यु सहित थाने के अन्य अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना खन्स्यु में निरीक्षण के उपरान्त थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी की समस्या सुनी गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।


ख़बर शेयर करे -