प्रशासन द्वारा रोकने के प्रयासों के बावजूद मई दिवस उत्साह से मना,श्रमिक विरोधी कानूनो पर जम कर सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रुद्रपुर – मजदूर विरोधी चार लेबर कोर्ट कानून की वापसी की मांग उठाई।

श्रमिक संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर सिडकुल के नेस्ले चौक पर विशाल आम सभा हुई। सभा में सिडकुल की विभिन्न यूनियनों मजदूर संगठनों किसान यूनियन ने भागीदारी की।

सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि आज इस सभा को आयोजित करने में हमें अपने संवैधानिक अधिकार के पालन के लिए माननीय हाईकोर्ट नैनीताल से आदेश लाना पड़ा। यह मजदूर अधिकारों के लिए प्रशासनिक उपेक्षा को साबित करता है। सिडकुल के शांतिपूर्ण आंदोलन के चरम उत्पीड़न पर रोकथाम से वंचित करने को आज हाईकोर्ट से विफल किया गया है। उन्होंने कहा समूचे औद्योगिक क्षेत्र की यूनियनों के मांग पत्र, सवालों को हल करने में प्रशासन विफल है वहीं श्रमिकों की जीवनी स्थितियां कष्ट कर होती जा रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार को श्रम विवादों के सटीक व सामंजस्य पूर्ण हल के लिए कार्यवाही की जानी जरूरी है। अन्यथा की स्थिति में आने वाले दिन राज्य सरकार के लिए चुनौती पूर्ण होंगे।

उक्त सभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मजदूरों के लोकतंत्र की बहाली की मांग की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित चार लेबर कोड कानून को मजदूर की गुलामी के कानून घोषित किया और सरकार से पुराने 44 लेबर कानून की बहाली की मांग की।

वक्ताओं ने मजदूर दिवस 1 मई 1886 शिकागो के शहीदों को याद करते हुए मजदूरों के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने का आवाहन किया।

वक्ताओं ने आम सभा से संकल्प लेवाया गया कि आम चुनाव 2024 के उपरांत कॉर्पोरेट की मजदूर विरोधी आर्थिक नीतियों को पलटने हेतु जोरदार संघर्ष किया जाएगा।

कार्यक्रम में मजदूर सहयोग केंद्र के अध्यक्ष मुकुल, एक्टू प्रदेश महामंत्री के० के० बोरा, इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट, नगर सचिव दिनेश कुमार, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान, नेस्ले यूनियन अध्यक्ष महेंद्र सिंह, राने मद्रास यूनियन के उपाध्यक्ष कमलेश कार्की, बजाज मोटर्स के महामंत्री हीरा सिंह राठौड़, यजाकी यूनियन के महामंत्री रविंद्र कुमार, पीडीपीएल यूनियन महामंत्री नेत्रपाल, मैत्री मेटल महामंत्री निरंजन लाल, भगवती माइक्रोमैक्स के ठाकुर सिंह, ऑटो लाइन महामंत्री दुर्गेश तिवारी, इंटराच यूनियन अध्यक्ष दलजीत सिंह, जाईडस कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के अनीता अन्ना, बेल राइस बड़वे के महामंत्री साहब सिंह, नील मेटल यूनियन यूनियन महामंत्री पवन सिंह, अडविक से सुधीर, वोल्टास यूनियन के सुधीर पांडे, एएलपी यूनियन के गंगा सिंह, एलजीबी गोविंद सिंह, रिद्धि सिद्धि के अध्यक्ष धीरज जोशी, एडिएंट यूनियन के गंगा सिंह, पीडीपीएल प्रकाश चीलवाल, कारोलिया लाइटिंग के अशोक सिंह आदि ने संबोधित किया।

सभा का संचालन श्रमिक संयुक्त मोर्चा के महासचिव चंद्र मोहन लखेड़ा ने किया। इस अवसर पर श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।


ख़बर शेयर करे -