रुद्रपुर –कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा पुलिस चौकी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि विवाद के चलते कालोनी के रहने वाले लोगों ने उसे घर से बाहर खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस चौकी में पहुंचकर पुलिस को बताया कि कालोनी के रहने वाले लोगों से उसका विवाद चल रहा है। उसके पति और दो बच्चों के साथ वह किराए के घर में रहतीं हैं। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। बीते सोमवार सुबह कालोनी के कुछ दबंग लोग ने विवाद के बाद उसे घर से खींचकर बुरी तरह पीटा इस दौरान उसके सर में चोटें भी आईं और उसके बाल भी नोच डाले। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। अगर तहरीर दी गई तो जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
हल्द्वानी_राज्यपाल ने लोगों को ईद-उल-जुहा’ की दी बधाई
- admin
- June 16, 2024
- 0
फ़र्ज़ी निकला किशोरी से दुष्कर्म का मामला,लड़की ने इस वजह से की साजिश……..
- admin
- December 29, 2023
- 0
हल्द्वानी_दिन का कर्फ्यू हटाने पर जनजीवन हुआ सामान्य, जल्द हटेगा कर्फ्यू
- admin
- February 18, 2024
- 0