शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा – सासद अजय भट्ट

ख़बर शेयर करे -

रूद्रपुर –  (एम सलीम खान ब्यूरो) 25वां राज्य स्थापना रजत जयंती दिवस जनपद में सादगी के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, गुजंन सुखीजा,

जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मणीकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित राज्य आन्दोलनकारियों व अन्य अधिकारियों द्वारा राज्य आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गयी, तथा राज्य आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने 25वां राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कड़े संघर्ष के बाद राज्य मिला है, राज्य की प्राप्ति के लिए आन्दोलनकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहूती दी गई तथा जेल में अनेकों यातनाएं सही है और राज्य निर्माण में मातृ शक्ति ने बहुत बड़ा संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति ने राज्य निर्माण हेतु आधारशिला का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मानवीय संवेदनाओं, मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य गठन कर, आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य का तोहफा दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य ने इन 24 वर्षों के सफर में बहुत कुछ पाया है और भी बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि से विशेष लगाव है और कई अरब रूपये की योजनाएं उत्तराखण्ड को दी है। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ की भूमि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा,, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प लिया है कि 2025 तक अपने राज्य को देश का सर्वक्षेष्ठ राज्य बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु सभी एकजुट होकर कार्य करना होगा, उन्होंने कहा कि राज्य में आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण नकल विरोधी कानून धर्मांतरण विरोध कानून समान नागरिक संहिता सहित रुद्रपुर में बाईपास किच्छा में सेटेलाईट एम्स की स्थापना स्मार्ट औधौगिक पार्क रुद्रपुर में फारेसिक विश्वविद्यालय स्वीकृति आधुनिक सर्किट हाउस का निर्माण पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण को विस्तारीकरण कर इंटरनेशनल स्तर का बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही नयी रेल का संचालन सड़कों का विकास प्रदेश में हैली सेवा संचालित की गई है तथा बहुप्रत्याशित जमरानी बांध का निर्माण किया जा रहा है काशीपुर में गैस वेस पावर प्लांट बनाया गया है, राज्य सरकार ने अभी तक 18 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश को हैलीकॉप्टर दिया है जिससे गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट कर उच्च चिकित्सालयों में उपचार हेतु भेजा जा सकेगा, उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास हेतु बड़े विजन के ईमानदारी से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि मिल जुलकर समन्वय बनाते हुए प्रदेश को भारत का नंबर वन राज्य बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें, कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय,एस पी सिटी मनोज कत्याल नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल,उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट ओसी डॉ अमृता शर्मा, गौरव पांडे,

महामंत्री भाजपा अमित नारंग,खतीब अहमद, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, अनिल चौहान कमलेन्द सेमवाल, पीसी शर्मा,बलराज सिंह, सुनील चौहान, अवतार सिंह बिष्ट, चन्द्र पंत, जानकी जोशी देवकी बिष्ट कांति भाकुनी सावित्री जोशी शिव भाटिया सहित राज्य आंदोलनकारी गणमान्य और अधिकारी आदि उपस्थित थे।


ख़बर शेयर करे -