व्यय प्रेक्षक टी शंकर आई आर एस ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सीविजिक और कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रूद्रपुर- व्यय प्रेक्षक टी0 शंकर आईआरएस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर  सीविजिल व कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर जानकारियां ली। सीविजिल निरीक्षण के दौरान संजय जोशी ने बताया कि सीविजिल में अब तक 870 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमे से 833 का निर्धारित समय में निस्तारित कर दिये गये है, 37 शिकायतंे सही नही पाये जाने पर रद्द कर दिये गये है।

       उन्होने कन्ट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों से जानकारी ली। सहायक नोडल कन्ट्रोल रूम उमाशंकर नेगी ने बताया कि टोल फ्री नं. 1950 में 04 हन्टिंग लाईने लगायी गयी है जिसमे 247 के आधार पर कार्मिक तैनात किये गये है। 1950 में अबतक 850 शिकायतें प्राप्त हुई जिसका निस्तारण कर दिया गया है। उक्त के अतिरिक्त वोटर हैल्पलाईन पोर्टल एनजीएसपी में 863 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमे से 860 का निस्तारण किया गया है व 03 का निस्तारण गतिमान है। प्रेक्षक द्वारा पंजिकाओं का भी निरीक्षण किया गया।

      इस दौरान सहायक नोडल कन्ट्रोल रूम उमाशंकर नेगी, विपिन चरण मैसी, राघवेन्द्र प्रताप, दीपक बिष्ट व सीविजिल में नोडल गोविंद वर्मा, सचिन कुमार,संजय जोशी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -