महेंद्र भट्ट के भाजपा पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने जताया आभार, कहा- अनुभव से पार्टी को मिलेगा लाभ

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – (ज़फर अंसारी) राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को भाजपा का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में भाजपा को मजबूती मिलेगी और पंचायत चुनाव के साथ साथ आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत दर्ज होगी।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा महेंद्र भट्ट के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सगंठन में एक नई स्फूर्ति आएगी। तथा पंचायत चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव में नया इतिहास रचेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता के महत्व को समझती है और जनती है किसे कब दायित्व दिया जाना है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव, महासचिव के बाद प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके अलावा दो बार पूर्व में बद्रीनाथ क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। उनका अनुभव संगठन को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा जमीन से जुड़े हर कार्यकर्ता को उच्च शिखर में पहुंचा कर उसके अनुभव का लाभ देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि महेन्द्र भट्ट के पुनः प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने से भाजपा के हर कार्यकर्ता में उत्साह है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश ओर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं और बधाई दी है।


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखंड_चारधाम यात्रा को लेकर तैयार किया गया ‘‘चारधाम यात्रा डैशबोर्ड’’