
श्रीनगर (गढ़वाल) – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना में राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Uttarakhand | Due to a technical glitch in the helicopter of Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd), an emergency landing was carried out at the GVK helipad in Srinagar.
According to information received from Pauri police, the helicopter experienced some technical… pic.twitter.com/CXbfxg4jRR
— ANI (@ANI) March 8, 2026
#WATCH | Srinagar, Uttarakhand: Pauri Garhwal Circle Officer Anuj Kumar says, "The Governor's helicopter landed at the GVK helipad. The administration is taking necessary action in this regard. He is currently in a safe house." pic.twitter.com/SXcx2YqeT6
— ANI (@ANI) March 8, 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल का हेलीकॉप्टर गैरसैंण के लिए रवाना हुआ था, जहां सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होना है और पहले दिन बजट पेश किया जाना प्रस्तावित है। उड़ान के दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला।
स्थिति को देखते हुए पायलट ने किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल नजदीकी सुरक्षित स्थान पर उतरने का निर्णय लिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड की ओर मोड़ते हुए सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को हेलीपैड से सुरक्षित श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार राज्यपाल पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
सूत्रों के मुताबिक तकनीकी विशेषज्ञों की टीम हेलीकॉप्टर की जांच कर रही है। जांच के बाद ही खराबी के कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद राज्यपाल की आगे की यात्रा और कार्यक्रम को लेकर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।



