प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष और विकास गाथा की झलक दिखाती भव्य प्रदर्शनी

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम रुद्रपुर की ओर से एक भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के संघर्षमयी जीवन से लेकर आज तक की विकास गाथा और ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रभावशाली रूप से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में विशेष रूप से स्वच्छ भारत अभियान, एक पेड़ माँ के नाम, शिक्षा का नया अध्याय, डिजिटल इंडिया, अंतरिक्ष शक्ति, रक्षा बलों का कायाकल्प और कर्म के प्रति समर्पण जैसे विषयों पर झलकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही मोदी जी के बचपन, माँ से मिले संस्कार, शिक्षा के दिनों और युवावस्था के संघर्ष को भी दर्शाया गया।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए क्रांतिकारी बदलावों को देखकर गर्व और आत्मविश्वास अनुभव किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक है। बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक उनका हर कदम जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हाल ही में बिलासपुर में 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर अपने दूरदर्शी नेतृत्व का परिचय दिया।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसेवा के जीवंत प्रतीक हैं। मोदी जी ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है और नागरिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने वाली योजनाओं को धरातल पर उतारा है। यह प्रदर्शनी केवल छवियों का संग्रह नहीं, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

See also  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी एक्शन में, 5000 रुपए के आर्थिक सहायता के चेक पर 3000 रुपए की रिश्वत मांगने वाले कथित जावेद पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, मंत्री प्रमोद मित्तल, अक्षय अरोरा, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, वरिष्ठ नेता राम प्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी, पार्षद और नागरिक मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करे -