हल्द्वानी में RSS का भव्य पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प

ख़बर शेयर करे -

चैत्र प्रतिपदा पर सांस्कृतिक जागरण का संदेश, डॉ. हेडगेवार के विचारों से गूंजा हल्द्वानी

हल्द्वानी – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी नगर द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर से शुरू होकर रेडियेंट हॉस्पिटल, संघ कार्यालय मुखानी, कालूसांई मंदिर होते हुए पुनः उत्थान मंच पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हीरानगर स्थित उत्थान मंच पर हुई, जहां सैकड़ों स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इस दौरान उत्तराखंड प्रांत के प्रांत संघचालक प्रो. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट, नगर संघचालक विवेक कश्यप और सहप्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

सहप्रांत प्रचारक चन्द्रशेखर ने अपने संबोधन में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय नववर्ष का प्रारंभ है और इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह समय प्रकृति के नवजीवन और ऊर्जा का प्रतीक है।

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए महाराज विक्रमादित्य, भगवान श्रीराम और महाराज युधिष्ठिर के प्रसंगों का उल्लेख किया और इसे सत्य एवं धर्म की विजय का प्रतीक बताया। साथ ही भारतीय कालगणना को वैज्ञानिक बताते हुए कहा कि इसका आधार सूर्य और चंद्रमा की गति है।

अपने बौद्धिक में उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्र को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना जगाने के उद्देश्य से संघ की स्थापना की। “संघे शक्ति कलयुगे” का मंत्र देते हुए उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

See also  कांग्रेस नेत्री और जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस गीता शर्मा बीजेपी में शामिल

पथ संचलन के दौरान प्रमुख रूप से मौजूद रहे:

प्रांत संघचालक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, जिला संघचालक डॉ. नीलांबर भट्ट, नगर संघचालक विवेक कश्यप, जिला प्रचारक जितेंद्र, नगर प्रचारक प्रभाकर, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, सह जिला प्रचार प्रमुख भुवन, मुख्य शिक्षक कमल,

नगर कार्यवाह प्रकाश पाण्डेय, सह नगर कार्यवाह तनुज गुप्ता, प्रहलाद मेहरा, जिला शारीरिक प्रमुख सूरज तिवारी, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कमलेश त्रिपाठी, नगर बौद्धिक प्रमुख मनोज, प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, उपनगर कार्यवाह नितिन, ललित, हिमांशु, रूपचन्द्र समेत सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस दौरान पूरे क्षेत्र में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश देखने को मिला।


ख़बर शेयर करे -