जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने का आह्वान

ख़बर शेयर करे -

डबल इंजन सरकार से प्रदेश का सर्वांगीण विकास तेज़: गणेश जोशी

जसपुर – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जनपद ऊधम सिंह नगर भ्रमण के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में भाजपा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जसपुर नगर मंडल के भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश के विकास को नई गति मिली है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। सरकार और संगठन मिलकर सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जसपुर विकासखंड में किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

See also  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित — आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक बने जियाउद्दीन कुरैशी

कार्यक्रम में राज्यमंत्री विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, सत्यपाल सिंह गौतम सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करे -