विकसित भारत की नींव बनेगा गारंटी फॉर रोजगार मिशन, रुद्रपुर में भाजपा की बड़ी कार्यशाला

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार मिशन (ग्रामीण) को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय रुद्रपुर में एक वृहद जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिशन की रूपरेखा तय करते हुए आगामी जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना रहा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि वीबी-जी-रैम-जी मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार से जोड़ने की एक ऐतिहासिक पहल है। बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन के रूप में लें और प्रत्येक बूथ व गांव तक इसकी जानकारी पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सरकार की रोजगारपरक नीतियों से अवगत कराए।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि रुद्रपुर जिला संगठनात्मक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है और इस मिशन को भी ऐतिहासिक सफलता दिलाई जाएगी। जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, जिसे दूर करने में यह जनजागरण अभियान मील का पत्थर साबित होगा। दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने ग्रामीण महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

See also  प्रथम चरण के दूसरे दिन 195 पीठासीन और 85 मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपेट का प्रशिक्षण दिया गया

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, कार्यक्रम संयोजक अमित नारंग एवं अंजू भूड्डी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मान व शालिनी बोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल व अक्षय अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मालिक, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश कोहली सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत महाराष्ट्र में भाजपा की बंपर जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा पुनः कमल खिलाएगी।

स्वरोजगार से ही सशक्त होगा ग्रामीण भारत

कार्यशाला के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार मिशन (ग्रामीण) के माध्यम से सरकार ग्रामीण पलायन रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विशेष निगरानी इकाइयाँ गठित की गई हैं, ताकि रोजगार की गारंटी धरातल पर दिखाई दे। बिष्ट ने विपक्ष पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार सीधे लाभार्थियों, उनके कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनजागरण अभियान उत्तराखंड के ग्रामीण परिदृश्य में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाएगा।


ख़बर शेयर करे -