उत्तराखंड में जमकर उड़ा गुलाल एक दूसरे के गले मिले राजनीतिक दलों सहित सामाजिक व्यापारी और आम लोगों ने हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान प्रभारी संपादक

उत्तराखंड – रंगों और आपसी सद्भाव भाईचारे का त्योहार होली पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया, सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे के गल्लों पर गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी, राज्य भर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, उधर देहरादून में राज भवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोगों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली पर्व पर सूबे में खुशहाली और सद्भाव भाईचारे की कामना करते हुए प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितू खंडूड़ी ने भी प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी, इसके अलावा भी कई बड़े नेताओं ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

सूबे में हर तरफ रंगों के त्योहार की धूमधाम रही, हल्द्वानी में कमिश्नर दीपक रावत ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया,इस कार्यक्रम में शामिल होने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रल्हाद नारायण मीणा सहित हल्द्वानी शहर के तमाम छोटे-बड़े अधिकारी शामिल हुए, इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत पूरी तरह रंगों में रंगे नजर आए, उन्होंने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का महोत्सव होली खुशी और आपसी सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली में आगोनिक तरीके से मनाना चाहिए, हार्मफुल केमिकल से दूर रहने की नसीहत दी,

वहीं विधायक तिलक राज बेहड ने लोगों को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी, उनके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, विकास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कांग्रेस कमेटी की मीना शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा , जिलाअध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महिला हैल्प सोसायटी की दीपाली सिन्हा, एनिमल्स सोसाइटी के प्रथम बिष्ट, बाड़ी बिल्डर्स चैंपियन दीपक मुंजाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,नगर पालिका किच्छा के पूर्व अध्यक्ष दर्शन कोली, गुलाम गौस, आदि ने होली की शुभकामनाएं दी।

 

डीएम उदयराज सिंह बोले हैप्पी होली

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जनपद वासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए सभी मिलकर होली का त्योहार आपसी सद्भाव भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाएं, उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त रंगों का उपयोग न करें, बल्कि फूलों के रंगों का इस्तेमाल करे , उन्होंने जनपद में खुशहाली, भाईचारे और सद्भाव की कामना करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दी।


ख़बर शेयर करे -