हल्द्वानी_धूमधाम से मनाया गया भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. केसी पंत का जन्मदिन

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – (ज़फर अंसारी) भारत के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. केसी पंत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को पंत जयंती समारोह समिति ने गोरापड़ाव कैंप कार्यालय में केसी पंत के 93 वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस मौके पर समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने केसी पंत को भावभीनी श्रद्धां अर्पित की। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के मुख्य संयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत ने कहा कि केसी पंत को हमेशा याद किय जाएगा।

स्वर्गीय केसी पंत के विकास को आज भी याद किया जाता है और 15 सालों तक नैनीताल जिले की संसद में प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए अपना अहम योगदान निभाया.इस मौके पर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में गोविंद सिंह डंगवाल, वीरेंद्र बोरा, महेश पनेरु ,महेश जोशी सहित कृष्ण चंद्र पंत (10 अगस्त 1931 – 15 नवंबर 2012) 26 वर्षों तक भारतीय संसद सदस्य रहे और कश्मीर पर प्रधानमंत्री के वार्ताकार थे। वे भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

और 37 वर्षों की अवधि में कई संवैधानिक पदों पर रहे।केसी पंत ने रक्षा मंत्री , गृह राज्य मंत्री, इस्पात और भारी इंजीनियरिंग मंत्री, वित्त, परमाणु ऊर्जा और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के पदों पर कार्य किया था।

वे ऊर्जा सलाहकार बोर्ड के पहले अध्यक्ष, 10वें वित्त आयोग के अध्यक्ष और भारत के आर्थिक नियोजन निकाय, भारत के योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे।


ख़बर शेयर करे -