हल्द्वानी_यातायात व्यवस्था को सही से संभाल रहे होमगार्ड जवान प्रेम सिह

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी_यातायात व्यवस्था को सही से संभाल रहे होमगार्ड जवान प्रेम सिह 

हल्द्वानी-(संजय जोशी) नगर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरते जा रही है। जगह जगह जाम लगने से लोग परेशान है। ऐसे में होमगार्ड के जवान प्रेम सिंह रौतेला यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने कोशिश में लगे हैं। वह अपनी जिम्मेदारी का सही प्रकार से निर्वहन कर रहे है। रिक्शा हो टुकटुक या टैंपो जहाँ मर्जी वहाँ ये खड़ा कर देते है जैसे ही प्रेम दा की नजर इनमें पड़ती है। तो वह सीधे दौड़े पहुंच जाते है। सही पार्किंग करने का सुझाव देते है।यदि नगर के अन्य होमगार्ड इनसे कुछ सीखे तो बिगड़ती यातायात व्यवस्था में थोड़ा सुधार जरूर हो सकता है। कालाढूंगी चौराहे पर व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष तिवारी ने प्रेम सिंह के ड्यूटी के दौरान कार्य की सराहना करते हुए उहें पुरस्कृत करने की मांग की है।


ख़बर शेयर करे -