हल्द्वानी_पुष्कर अधिकारी बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष

ख़बर शेयर करे -

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल का बड़ा संगठनात्मक फैसला, पुष्कर सिंह अधिकारी बने हल्द्वानी महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष

पत्रकार संगठन को मिली नई मजबूती, पुष्कर सिंह अधिकारी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

हल्द्वानी – श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। यूनियन ने वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यूनियन के जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती, बेहतर समन्वय और पत्रकार हितों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई गई है कि वे पत्रकारों के अधिकारों और हितों को सर्वोपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद पुष्कर सिंह अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को मजबूत, एकजुट और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि सामूहिक प्रयासों से पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा को नई दिशा मिलेगी।


ख़बर शेयर करे -
See also  बेटी ने मायके से उड़ाए लाखों के ज़ैवर, पढ़े ख़बर ऐसे हुआ खुलासा