हल्द्वानी_राम बारात से भगवामय हुआ शहर, राम भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में उत्तराखंड की सबसे प्राचीन रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के विवाह पर राम बारात का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें शहर के हजारों लोगों ने शिरकत की। इस दौरान राम बारात निकलने से पूरा शहर भगवामय हो गया। राम बारात लटूरिया बाबा आश्रम से रामलीला मैदान तक गई।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। राम बारात में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झांकियां भी निकाली, भगवान श्री राम की बारात पूरी तरह भक्तिमय नजर आई।

जिसमें शहर के हजारों लोगों ने हिंदुत्व का बीड़ा उठाया। इस दौरान सांसद अजय भट्ट सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भी राम बारात में शिरकत की।


ख़बर शेयर करे -
See also  मीना बोली होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लाए रंगों के पर्व की दी शुभकामनाएं