यहाँ सड़क हादसे मे 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार,दिल्ली से शादी मे शामिल होने आ रहे थे तीन लोग…..

ख़बर शेयर करे -

यहाँ आज यानी मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे मे घायल हुए घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, वहीं वह हादसे का शिकार हो गए। आपको बता दें। यह हादसा मंगलवार यानी आज सुबह हुआ। वहीं लैंसडौन एरिया में एक कार खाई में गिर गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने गहड़ मोड़ पर एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर जाकर देखा कि कार (DL3CBU 3488) सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन लोगों जिनमे 53 वर्षीय विनोद शर्मा पुत्र शक्तिलाल निवासी सी 28 राम पानी लोनी गाजियाबाद,50 वर्षीय दीवान सिंह रावत पुत्र पतम सिंह निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली ज़िला पौड़ी गढ़वाल, और 42 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र कृपाल सिंह रावत निवासी तरला ऐडा पट्टी पपोली ज़िला पौड़ी गढ़वाल को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी देते हुए घायलों ने बताया कि वह दिल्ली से कोटद्वार शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही हादसे का शिकार हो गए।


ख़बर शेयर करे -