“दुबई से शातिर ठग जगदीश पुनेठा की धर-पकड़: उत्तराखंड पुलिस की ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई”

ख़बर शेयर करे -

पिथौरागढ़ – (एम सलीम खान संवाददाता) उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर अपनी क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति का लोहा मनवाते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी जगदीश पुनेठा को दुबई से गिरफ्तार कर भारत (उत्तराखंड) ला दिया है।

कई राज्यों में करोड़ों की धोखाधड़ी कर विदेश में पनाह लेने वाले इस आरोपी तक पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँच बनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि 2021 से 2023 के बीच पिथौरागढ़ और जाजरदेवल थानों में पुनेठा, उसके भाई ललित पुनेठा, पंकज शर्मा और अन्य साथियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे।

इस गिरोह ने Nirmal Bang Commodity, मातृछाया आभूषण प्राइवेट लिमिटेड, और रॉयल पैधर प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में निवेश का लालच देकर आम लोगों से करीब 15.85 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जांच में यह भी पता चला कि गिरोह ने 2.22 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति भी अर्जित की।

मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा भारत से फरार होने में कामयाब हो गया था, जिसके बाद वर्ष 2022 में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट तक लगाया गया, लेकिन वह दुबई में छिप गया था।

उत्तराखंड पुलिस ने नहीं मानी हार

डीजीपी दीपम सेठ और कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशों पर पिथौरागढ़ पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार तकनीकी निगरानी बनाए रखे हुए थी। जब उसकी लोकेशन दुबई में होने के पुख्ता सबूत मिले, तो सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया।

See also  हल्द्वानी_कौशल विकास की योजनाओं में भ्रष्टाचार के है आरोप

इसके बाद उत्तराखंड पुलिस की विशेष टीम दुबई पहुँची और पुनेठा को गिरफ्तार कर भारत ले आई।

यह गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि विदेश में छिपकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले ठग भी उत्तराखंड पुलिस के शिकंजे से नहीं बच सकते।

पुलिस मुख्यालय का स्पष्ट संदेश है

“विदेश में शरण लेने वाले अपराधी भी बख्शे नहीं जाएंगे। आम जनता के साथ हुई ठगी का हर हाल में न्याय होगा।”


ख़बर शेयर करे -