पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करे -

गदरपुर- जिले के गदरपुर क्षेत्र में पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोपी शादाब को पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर की गई त्वरित कार्रवाई में गदरपुर पुलिस ने आरोपी को काशीपुर रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास से धर दबोचा।

घटना 21 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे की है, जब मीरापुर मीरगंज रामपुर निवासी इस्तकार ने गदरपुर थाने में तहरीर दी कि उसकी बहन मुर्सलीन जहां को उसके पति शादाब, ससुर नवाब हुसैन, देवर नदीम व समद ने चाकू से हमला कर प्रताड़ित किया और उसकी हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और जांच, तलाशी व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 22 जून को पुलिस ने मुख्य आरोपी शादाब को काशीपुर रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में शादाब ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और खाने को लेकर हुए विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी के पेट में कई बार चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से आगे की पूछताछ और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह गिरफ्तारी पुलिस की सतर्कता और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का एक और उदाहरण है।

See also  24 वी सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना उत्तराखंड के 21 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम

ख़बर शेयर करे -