
लालकुआं – (ज़फर अंसारी) प्रदेश सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने गिनाई धामी सरकार की उपलब्धियां। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इन चार सालों में प्रदेश में कई एतिहासिक कार्य किए।
यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल को बेहद शानदार और बेमिसाल बताया। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास तेजी से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल जमरानी बांध के निर्माण की शुरुआत होना एक एतिहासिक कदम है उन्होंने कहा कि इस बांध के निर्माण से कुमाऊं को तो फायदा होगा साथ ही उत्तर प्रदेश के रामपुर ,बरेली जैसे जिलों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल मार्ग,पहाड़ों में हेली सेवा,सड़क कनेक्टिविटी जैसे कई अहम के कार्य किए गए हैं। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जाने से पहले प्रदेश की जनता से UCC लाने का वादा किया था,जिसको पूरा भी किया गया है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार दिया गया है। नकल माफिया के खिलाफ सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया। चार साल में 35 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है,जोकि आगे भी जारी रहेगा।
इसके अलावा धर्मांतरण विरोधी कानून और दंगारोधी कानून लागू कर सुशासन को मजबूत किया है। इसके साथ ही लैंड जिहाद, लव जिहाद, अवैध मदरसों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और मजबूत भू-कानून लागू कर उत्तराखंड के मूल स्वरूप की रक्षा की गई है।वही सरकार ने जीरो टॉलरेंस की निति अपनाते हुए भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजकर सख्त संदेश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सड़क, रेल और रोपवे परियोजनाओं में इकोलॉजी, इकॉनमी और टेक्नोलॉजी का समन्वय स्थापित किया गया है ।वही विकास के लक्ष्यों को पूरा करते हुए उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्ष के कार्यकाल के अंतराल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तराखंड आए हैं।
जिन्होंने प्रदेश को कई बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही आज चार धाम यात्रा बड़े स्तर पर संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब उत्तराखंड आए, तो प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने विकास की लिस्ट बहुत बड़ी है उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है।

