नकल आरोपों की जांच आमजन के सामने, जांच आयोग करेगा हल्द्वानी में सुनवाई

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान कथित नकल प्रकरण की जांच अब आमजन और अभ्यर्थियों के सामने होगी। माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग 3 और 4 अक्टूबर को सर्किट हाउस, काठगोदाम, हल्द्वानी में जनसुनवाई करेगा।

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों, नागरिकों और हितधारकों की बातें सीधे आयोग तक पहुँचाना है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपनी शिकायतें और सुझाव आयोग के समक्ष रख सकते हैं, ताकि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो।

कार्यक्रम का विवरण:

02 अक्टूबर (गुरुवार): आयोग का हल्द्वानी आगमन

03 अक्टूबर (शुक्रवार): सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई

04 अक्टूबर (शनिवार): सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जनसुनवाई, दोपहर 1 बजे आयोग का देहरादून प्रस्थान


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखंड_एसएसपी ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव,कर्मठ सब इंस्पेवटरों को सौंपा नया चार्ज - पढ़े बड़ी ख़बर