रुद्रपुर में गैस गोदामों का निरीक्षण, बुकिंग और आपूर्ति में संतुलन मिलने पर प्रशासन ने दी राहत

ख़बर शेयर करे -

घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं: अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय

रुद्रपुर – जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी Nitin Singh Bhadauria के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी Pankaj Upadhyay तथा पुलिस अधीक्षक अपराध Jagdish Chaudhary ने गुरुवार को विभिन्न गैस गोदामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने काशीपुर बायपास स्थित Indane गैस गोदाम, भुड़ारानी स्थित Bharat Gas गोदाम तथा रामपुर रोड स्थित भारत गैस गोदाम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग संख्या और आपूर्ति में संतुलन बना हुआ है तथा कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग ऑनलाइन नहीं हो पा रही है, वे सीधे गैस गोदाम पहुंच रहे हैं, जिससे वहां अनावश्यक भीड़ और असुविधा की स्थिति बन रही है।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस द्वारा अब ऑफलाइन गैस बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। वहीं भारत गैस में ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया जारी है। जिन उपभोक्ताओं की किसी कारण से बुकिंग नहीं हो पा रही है, उनकी बुकिंग एजेंसी के कर्मचारी एजेंसी कार्यालय में ही ऑनलाइन कर रहे हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की घबराहट या अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


ख़बर शेयर करे -
See also  भारी बरसात के बीच पुजा बिष्ट ने निकाला विजय जुलूस, जनता से किए गए वादों को जल्द पूरा करने का लिया संकल्प