जागेश्वर विधायक महरा ने जागेश्वर धाम में चलाया स्वच्छता अभियान

ख़बर शेयर करे -

जागेश्वर -(गोविन्द रावत) अल्मोड़ा ज़िलें के जागेश्वर विधानसभा के जागेश्वर धाम में विधायक मोहन सिंह महरा ने श्रमदान एवं सफाई अभियान प्रतिभाग किया। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा ने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्री रामचंद्र जी के अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हम सब सनातनियों के लिए किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है। आगामी 22 जनवरी को आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा । कई सौ वर्षो के बाद देश और दुनिया में मौजूद एक-एक सनातनी राम मंदिर निर्माण को इस क्षण के प्रतीक्षा में है।राम मंदिर के निर्माण को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह है।इसी उत्सव को देश भर में मनाने के लिए मंदिरों में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस मौके पर जागेश्वर विधायक मोहन सिंह महरा, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, घौलादेवी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नरेन्द्र बिष्ट,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा वीरेंद्र कुमार आर्या, जिला पंचायत सदस्य डुगरा सुरेन्द्र सिंह महरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जागेश्वर हरीश प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दन्या लक्ष्मण सिंह डसीला, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, संजय डालाकोटी, प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट, नन्दन सिंह ,प्रघान संरक्षक मोहन सिंगवाल, इन्दर पालीवाल , गोविन्द बल्लभ, दिनेश गैडा, गोपाल चिलवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -