कालाढूंगी/कोटाबाग_नवीन पांडे अध्यक्ष एवं त्रिवेणी जोशी बने व्यापार मंडल महासचिव

ख़बर शेयर करे -

कालाढूंगी/कोटाबाग -(मुस्तज़र फारुकी) सोमवार को कोटाबाग व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए सिंचाई विभाग डाक बंगला में व्यापारियों की आम बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें नवीन पांडे को व्यापार मंडल का नया अध्यक्ष एवं त्रिवेणी जोशी को व्यापार मंडल महासचिव चुना गया।

व्यापार मंडल कोटाबाग के लिए बीते माह से चुनाव प्रक्रिया गतिमान थी। बीते सप्ताह नामांकन पत्र की बिक्री एवं नामांकन किया गया था। जिसके पश्चात् 16 जून की दिनांक सुनिश्चित की गई। प्रत्येक पद पर एकल नामांकन होने के कारण, सभी पदों पर प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर नवीन चंद्र पांडे,

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कमल बुढ़लाकोटी, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र बुढ़लाकोटी, महासचिव पद पर त्रिवेणी जोशी, उप सचिव पद पर कैलाश चंद्र रेखाड़ी एवं ललित मोहन बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र छिम्वाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य घनानंद सट्टा एवं कमल चंद्र बुढ़लाकोटी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर सुरेंद्र सिंह नेगी एवं सुदर्शन सिंह कपकोटी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सभी पदाधिकारी को गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कार्यभार ग्रहण कराया।

इस दौरान मुकेश वर्मा, चंद्रशेखर बुढ़लाकोटी, प्रभाकर ढौडियाल, अशोक जोशी, डॉ० चंद्रशेखर जोशी एवं कुलदीप तड़ियाल को व्यापार मंडल कोटाबाग का आजीवन सदस्य भी बनाया गया।


ख़बर शेयर करे -
See also  लालकुआं_बिंदुखत्ता में पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का कल होगा आगाज