खड़गे ने उत्तराखंड में भरी हुंकार, पीएम मोदी पर किया जुबानी हमला, बोले-खुद को विष्णु का 11अवतार समझते हैं मोदी

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड के दौरे पर राज्य की राजधानी देहरादून पहुंचे। उनके दौरे से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित आम कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह दिखाई पड़ा। खड़गे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार करने उत्तराखंड पहुंचे। खड़गे के दून पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोर खैरमकदम किया। उन्होंने देहरादून के बन्नू स्कूल के मैदान में आयोजित महा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरते हुए जमकर जुबानी बाण छोड़े उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को विष्णु का अवतार समझते हैं। खड़गे ने उत्तराखंड में कांग्रेस की महा रैली को संबोधित करते हुए भाजपा की मोदी सरकार को जमकर आडे हाथों लिया। खड़गे ने कहा कि मोदी विष्णु का अवतार समझकर अपनी उन घोषणाओं शैर्य खुद लेते हैं जिन पर कोई काम हुआ ही नहीं उन्होंने कहा कि मोदी विष्णु के दस अवतारों के बाद स्वयं घोषित 11 अवतार बनकर निकले हैं। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों में नेहरू, सोनिया इंदिरा राहुल आते तो पीएम को नीद नही आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की सुरक्षा के लिए कुर्बानियां दी है, पीएम मोदी कांग्रेस की न्याया यात्रा और भारत जोड़ो यात्रा से हताश हैं।असम प्रदेश में कांग्रेस की न्याय जोड़ों यात्रा में गड़बड़ी करने का प्रयास किया गया। खड़गे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय जोड़ों यात्रा में ऐसी घटना कही पर नहीं हुई जैसा असम में हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शक्ति है उन्होंने कांग्रेस देश की आजादी और एकता सौंदर्य अखंडता के लिए बलिदान देने वाली पार्टी है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस आगे भी देश की कौमी एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वाली ताकतों से लोहा लेती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस के बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के इस महा सम्मेलन में पहुंचे कार्यकर्त्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर काम करने में विश्वास रखतीं हैं। हमारे कार्यकर्ता हमारी मजबूत बुनियाद है। कार्यकर्ता महा सम्मेलन में उत्तराखंड से भारी संख्या में कांग्रेसियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कांग्रेस के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता को देहरादून बुलाया गया था। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सूर्यकांत धस्माना, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, कांग्रेस के विधायक, पूर्व पार्षद गणों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -