किच्छा विधायक बेहड ने पूर्व विधायक शुक्ला और एस एस पी टीसी पर लगाएं गंभीर आरोप, खनन और भू माफियाओं और कबूतरबाज माफियाओं को पूर्व संरक्षण दे रहे हैं शुक्ला

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड ने उस समय सनसनी फैला दी जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक और नैनीताल ऊधम सिंह नगर सीट से लोकसभा चुनाव लडने की जुगत भिड़ा रहे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। बेहड ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र के भ्रष्ट प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ खनन भू माफियाओं व कबूतरबाज माफियाओं को पूर्व विधायक शुक्ला खुल कर संरक्षण दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि शुक्ला विधानसभा में अपराधों और अपराधियों को संरक्षण देकर न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को बदनाम का दाग़ दे रहे हैं। बेहड अपने निजी आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पुर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितू खंडूड़ी को पत्र लिखकर अधिकारियों पर दबादबा बनाने के जो आरोप लगाएं है वह पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है, उन्होंने कहा कि हकीकत तो यह है कि पूर्व विधायक क्षेत्र के भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायत से पहले ही उनकी वकालत कर रहे हैं।बेहड ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से बहुत से विकास कार्यों के लिए 26 जुलाई 2023 ,5 अगस्त 2023,18 सितंबर 2023,,27 सितंबर 2023 31 अक्टूबर 2823, 11दिसबर 2023 को पत्र लिखे जो बिना किसी ठोस कार्रवाई के मूल रूप में उन्हें लोटा दिए गए। उन्होंने कहा कि जो विशेष अधिकार हनन का मामला था जिसे वह विधानसभा में जोर शोर से उठाएंगे।बेहड ने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री के कहने पर अपनी विधानसभा क्षेत्र में कम्युनिटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, फायर ब्रिगेड, राजकीय विद्यालय, मैन चौराहे का चौड़ीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण सहित करीब दस प्रस्तावों पेश किया गया था। पूर्व विधायक शुक्ला इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि शुक्ला पंतनगर विश्वविद्यालय की समिति में कई लंबे अर्से तक से सदस्य के तौर में रहें हैं। लेकिन उन्होंने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।अब सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़क बनाने के आदेशों से अचंभित रह गये है। बेहद ने कहा किच्छा विधानसभा में खनन का जो गोरख धंधा खुलेआम चल रहा है उसे किसका संरक्षण प्राप्त है। एक पूर्व ग्राम प्रधान किसके इशारे पर हर खनन वाहन से करीब आसी हजार की वसूली कर रहा है। भू-माफियाओं और कबूतरबाजों को किसका संरक्षण हासिल है।

जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर साधा निशाना

बेहड ने जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी पर संगीन आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान कि क्षेत्र में अवैध वसूली की जुगत जोर शोर से चल रही है। खनन माफियाओं के आगे जो पायलट वाहन जाता है वह किसका विशेष होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को शुक्ला अभी तक हज़म नहीं कर पाए हैं।आज भी वह अपनी हार को लेकर व्याकुल हो रहें हैं।बेहड ने कहा कि राजनीति में संयम रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न नियमों के तहत विधानसभा में प्रत्येक विधायक को बोलने का मौलिक अधिकार है। जिसमें वह जनप्रतिनिधि होने से क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही अपने विशेष अधिकारों के हनन का मामला भी उठा सकता है।बेहड ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी दूरभाष पर बहुत कम बातचीत की है।जिसका विवरण निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण प्रदेश में किच्छा विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां राजनीतिक हस्तक्षेप काफी हद तक बढ़ गया है।वह सारे प्रकरण को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -