किच्छा_पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण के साथ सुना पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम

ख़बर शेयर करे -

किच्छा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा नगर मंडल बूथ 101 आजादनगर में किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप पुजारा के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण के साथ सुना। अपने तीसरे कार्यकाल के पहले एवं मन की बात कार्यक्रम के 111 वे एपिसोड को संबोधित करते हुए विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल और मानसून के कनेक्शन की बात सुनाई। प्रधानमन्त्री ने कहा कि मानसून के आते ही छाते की याद आ जाती है, लेकिन किसी को यह शायद ही पता हो की केरल में सबसे ज्यादा अलग तरह के छाते बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वहां की आदिवासी महिलाओं की महनत ही है, जो इतने सुंदर छाते बनाती हैं।

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि मैंने सभी देशवासियों से दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि मां की स्मृति में या उनके सम्मान में पेड़ लगाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 द्वारा संस्कृत भाषा के महत्व पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि आज की पीढ़ी को अनुशासित और संस्कारवान बनाने के लिए उन्हें हमारी सांस्कृतिक विरासत का ज्ञान होना बहुत जरूरी है इसी कड़ी में बेंगलुरु में सप्ताह में एक बार पार्क में भरी संख्या में युवा एकत्र होकर आपस में संस्कृत भाषा में बात करते हैं और साथ ही साथ योग और आसान भी करते हैं ।

प्रधानमन्त्री मोदी ने आगे कहा कि टोक्यो में हुए ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। टोक्यो ओलिंपिक के बाद से ही हमारे खिलाड़ी पेरिस ओलिंपिक की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। प्रधानमन्त्री ने इसके बाद वोकल फॉर लोकल की बात की। प्रधानमन्त्री ने कहा कि जब हम वोकल फॉर लोकल की बात करते हैं तो इसमें Araku कॉफी की बात भी जरूरी है। प्रधानमन्त्री ने कहा कि विशाखापत्नम में सीएम के साथ मुझे इस कॉफी का स्वाद लेने का मौका मिला था। Araku कॉफी को कई ग्लोबल अवार्ड मिले हैं।

G-20 समिट में भी ये कॉफी छाई हुई थी। कार्यक्रम के बाद गांव के फील्ड में सभी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, नामित सभासद देवेंद्र शर्मा, वार्ड सभासद राजकुमार कोली, मंडल महामंत्री गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, रामावतार अग्रवाल, विनोद कोली, चंदन जायसवाल, राजू भारद्वाज, पंडित अनिल शर्मा, लक्ष्मण खुगगर, रमन कोली, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप पुजारा समेत समस्त ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

किच्छा से सिटी न्यूज़ उत्तराखंड की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -