सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मलबा गिरने से मज़दूर की मौत,एक घायल

ख़बर शेयर करे -

देहरादून-मसूरी से एक दर्दनाक हादसे की ख़बर सामने आ रही है। मिल रही ख़बर के मुताबिक मसूरी में शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ। आपको बता दें शहर के कैमल बैक रोड पर दो मज़दूर मलबे के नीचे दब गए। मिली ख़बर के मुताबिक इस दौरान इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक दूसरा मज़दूर गंभीर रूप से घायल हा गया। जिसे घायल मज़दूर को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया है।  बताया जा रहा है कि  दोनों मजदूर नेपाल के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, सड़क पर सीवर लाइन के लिए सड़क खोदाई का काम चल रहा है। इस दौरान सड़क खोदकर दो मजदूर लाइन के बीच काम कर रहे थे। लाइन गहरी होने के कारण ऊपर डाला गया मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस दौरान एक मजदूर मलबे में बुरी तरह से तब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गया।दूसरा मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल मज़दूर को उप जिला चिकित्सालय लंढौर में भर्ती कराया गया है


ख़बर शेयर करे -