लालकुआं: कांग्रेस नेता नितिन पंत ने प्रभारी कुमारी शैलजा से की मुलाकात, उत्तराखंड के मुद्दों और भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करे -

लालकुआं – कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नितिन पंत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री और देवभूमि उत्तराखंड की प्रभारी वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान कुमारी शैलजा ने अपने राजनीतिक अनुभव और विचार साझा किए। साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर राज्य के विकास, खुशहाली और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने प्रदेश में पार्टी की सकारात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।


ख़बर शेयर करे -
See also  लालकुआं_जल जनित रोगों से बचाव हेतु किया जा रहा कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव