लालकुआं स्टोन क्रेशर विवाद:- स्टोन क्रेशर पर लगाए गए आरोप निराधार,प्रशासन से जांच की अपील

ख़बर शेयर करे -

लालकुआँ – (संवाददाता जफर अंसारी) लालकुआं स्थित “दी हल्द्वानी स्टोन क्रेशर” को लेकर पर्यावरण मानकों की अनदेखी से जुड़ी खबरों के बीच अब मामला नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों और क्रेशर संचालकों ने इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें साजिश बताया है। उनका कहना है कि उद्योग को बदनाम कर अनुचित लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।

उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार, खनन विभाग के सख्त निर्देशों के बाद क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाई गई है और सभी क्रेशर संचालक निर्धारित नियमों का पालन कर रहे हैं। उनका दावा है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

वहीं, कुछ आरोप यह भी सामने आए हैं कि एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से महंगा मोबाइल फोन और अन्य सुविधाओं की मांग की गई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टोन क्रेशर से क्षेत्र में कई लोगों को रोजगार मिल रहा है, जिससे अनेक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। ऐसे में अपुष्ट या भ्रामक जानकारी से माहौल प्रभावित हो सकता है।

क्रेशर प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


ख़बर शेयर करे -
See also  उत्तराखंड_यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई मे जा गिरी श्रद्धालुओं की कार, महिला की मौत