देर रात राज्य सरकार ने 6 आई ए एस और 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए-पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – राज्य सरकार ने छह आई ए एस और 12 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।इस मामले में कार्मिक विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिए। शासन ने अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। मंगलवार की देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तबादलों को ग्रीन लाइट दिखा दी।

कुमाऊं में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां हल्द्वानी नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय को हल्द्वानी का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।इसी पद पर तैनात रिचा सिंह को उपनिदेशक सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई। कुमाऊं मंडल विकास निगम की जिम्मेदारी एपी बाजपेई सौंपी गई है।इन आदेशों में ऊधम सिंह नगर जनपद को बड़ी खासी तवज्जो दी गई है। उधम सिंह नगर के जिला विकास प्राधिकरण में तैनात उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल को सेवायोजन निदेशालय भेजा गया है, उन्हें निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया। उत्तरकाशी के डीएम रहे अभिषेक रोहिल को ऊधम सिंह नगर में जिला विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।अपर सचिव रवनीत चीमा से कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग से हटाकर पशुपालन और मत्स्य पालन की जिम्मेदारी दी गई है।

ऊधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी विकास मिश्रा को टिहरी का सीडीओ बनाया गया है। टिहरी के मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार को ऊधम सिंह नगर का सीडीओ बनाया गया है। पीसीएस अफसर मोहन सिंह बरनिया को एम डी डी एम के सचिव पद से हटा दिया गया है उन्हें अपर आयुक्त आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।उप गन्ना आयुक्त और एडीएम उधम सिंह नगर जय भरत सिंह को उत्तराखंड आवास एवं विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है।

हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय अब कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक नियुक्त किए गए हैं। पौड़ी में एस डी एम की जिम्मेदारी संभाल रही युक्ता मिश्रा को सूचना आयोग में उप सचिव तैनात किया गया है। ऊधम सिंह नगर के एस डी एम कौस्तुभ मिश्रा को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -