लुकास टीवीएस मज़दूर संघ पंतनगर का धरना 71 वे दिन भी जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे श्रमिक

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर- लुकास टीवीएस मजदूर संघ का धरना 71 वे दिन भी जारी रहा। उन्होंने श्रम विभाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है।इस दौरान श्रम विभाग परिसर में सैकड़ों श्रमिकों ने हला बोल का आगाज़ किया। यहां आयोजित सभा में श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों को कोसा सभा को संबोधित करते महामंत्री बसंत गोस्वामी ने कहा कि श्रमिकों का मनोबल बढ़ाते हुए श्रमिक की समस्याओं का निराकरण न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बिना बात के आरोप और अपने चहेतों की गलतियों हमारे ऊपर थोपने की जो घिनौनी चल चली जा रही है उसका कडा विरोध किया जाएगा। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा शीघ्र ही बड़े स्तर पर रैली आयोजित करने के संकेत दिए जा सकते हैं। संगठन मंत्री दीवाना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने और जरुरत पड़ने पर कंपनी के अन्य श्रमिकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी प्रचार प्रसार पर जोर दिया जाएगा।इस हड़ताल में संगठन से जुड़े सभी श्रमिक मौजूद थे। कोषाध्यक्ष जगदीश नाथ, महामंत्री प्रकार मेहरा, सदस्य विश्वामित्र तिवारी, गुजरात अंबुजा यूनियन के रंजीत सिंह, सोहनलाल चंद्र मोहन, दिनेश राम नरेश आदि उपस्थित थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -