कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग,महिला कांग्रेस कमेटी ने जताया आक्रोश

ख़बर शेयर करे -

एम सलीम खान ब्यूरो

रुद्रपुर –कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, इसको लेकर महिला कांग्रेस में आक्रोश तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इधर रुद्रपुर उधम सिंह नगर में भी सैकड़ो महिलाओं ने उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा और महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग की।

इससे पूर्व सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा बायपास मार्ग पर संजय नगर खेड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुई, जहां उन्होंने सांसद प्रज्वल रेवन्ना के द्वारा महिलाओं के साथ किए गए कथित द्रुव्यवहार एवं उनके साथ किए गए यौन शोषण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर प्रधानमंत्री मोदी का बरद हस्त प्राप्त है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी संभव नहीं है। यहां उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं , तो दूसरी तरफ बेटियों की अस्मिता से खेलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जहां अंकिता भंडारी मणिपुर में महिला को निबस्त्र घुमाना,और दिल्ली में रेसलर के साथ हुई घृणित कार्रवाइयों के विरुद्ध प्रधानमंत्री मोदी आज तक कुछ नहीं बोल पाए, अपनी चुप्पी वह आज तक नहीं तोड़ पाए। वह आज तक मौन है, ऐसे प्रधानमंत्री को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, बाद में दर्जनों महिलाओं ने मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सपना गिल, यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव और यूथ कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर सोफिया मनी, निगम की पूर्व पार्षद प्रीति साना,सरोज रानी, पूनम गुप्ता, मंजू जैन, ममता शर्मा, सुनीता तिवारी, सुनीता आर्य, बेबी, गंगा देवी, मीनू ढाली, संगीता अधिकारी, अंकिता अधिकारी, विनोदिनी, आरती, कंचन, भूपेंद्र कौर, मधुबाला, तुलसी, मिठू,उषा, रीता विश्वास, मोनिका विश्वास, गीता, सुनीता, सरोज, अनीता, कुलदीप, सोनू शर्मा, सुनीता, प्रेम,सुचित्रा, सुनीता सैनी, ममता, किरण, प्रेमा, मीनू, किरण मलिक, सहित दर्जनों अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थी l


ख़बर शेयर करे -