हल्द्वानी में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, आबकारी टीम ने भारी मात्रा में जब्त की मदिरा की खेप

ख़बर शेयर करे -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में अवैध मदिरा के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग हल्द्वानी की टीम ने शनिवार को फतेहपुर, लामाचौड़ गौलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

आबकारी विभाग द्वारा मौके से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब तथा 156 पाउच कच्ची शराब जब्त की गई। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

आबकारी अधिकारियों ने बताया कि जनहित और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध शराब कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ख़बर शेयर करे -
See also  लगभग 6 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद