
रूद्रपुर – नगर निगम रूद्रपुर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर 22 रम्पुरा क्षेत्र में इमली मंदिर के पास लीलाधर के घर से विक्की के घर तक बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्य की शुरुआत पर खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर के हर वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जा रहा है। रम्पुरा क्षेत्र की सड़क और नाली निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी वार्ड में विकास कार्यों में कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। चाहे बुनियादी ढांचा हो, रोजगार के अवसर हों या सामाजिक कल्याणकारी योजनाएँ—इनका सीधा लाभ जनता तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर में भी सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है।
महापौर ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य शहर का समग्र विकास है। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर शहर को स्मार्ट व विकसित बनाने का प्रयास जारी है। जनता से किए गए वादों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी राज कोली ने किया। इस अवसर पर वार्ड नं. 22 की पार्षद पूनम कोली, पार्षद पति चंद्रसेन चंदा, डॉ. महेश, राजकुमार कोली, डॉ. राजेंद्र रामसेवक, पूर्व नामित पार्षद राजू कोली, राजेंद्र दिवाकर, चंद्रपाल कोली,
लीलावती, रामादेवी, सुरेश चंद्र, संजय कोली, अमन कोली, सोनू कोहली, प्रेम कोली, शीतल देवी, प्रमोद कोली, प्रताप कोहली, हर प्रसाद, भूपराम कोली, बनवारी लाल, बद्री, रामवती, प्रेमवती, सुमन समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

