बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ दून पहुंची मीना शर्मा,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में लिया भाग

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे l इस परिपेक्ष में रुद्रपुर से भी दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी,पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं

इस दौरान मीना शर्मा सहित पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत, महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली,महानगर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामप्रसाद, महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष योगेश पांडे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश शर्मा, सुदर्शन शर्मा,नवल किशोर पांडे, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष चेतन भट्ट, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव रामाधारी गंगवार, सोनू शर्मा, ममता शर्मा, मंजू जैन,पूनम गुप्ता, इंद्रावती, अरविंद सक्सेना, फरमान सिद्दीकी,अनिल शर्मा, विक्की विजय यादव,किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -