उत्तरायणी कौतिक महोत्सव मे थिरके विधायक राम सिंह कैड़ा…….

ख़बर शेयर करे -

भव्य सास्कृतिक मंच बनाने के लिए विधायक निधि से 3 लाख देने की घोषणा की।

भीमताल-(गोविन्द रावत) नैनीताल ज़िलें के भीमताल विधानसभा क्षेत्र धारी ब्लॉक के ग्रामीण सास्कृतिक उत्थान मंच टपुवा बबियाड द्वारा आयोजित में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का उदघाटन मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। कार्यक्रम में कुमाऊ के प्रदेश स्तरीय व स्थानीय कलाकारों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। वेद प्रकाश रगधारी, अर्जुन बिष्ट, तथा ममता पनेरू अरुण कुमार के अलग -अलग गानों मै विधायक राम सिंह कैड़ा सहित ग्रामीणों खूब थिरके। इस दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव में धारी ब्लॉक सहित भीमताल क्षेत्र व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने सभी को उत्तरायणी और कौतिक, घुघुतियां की बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी भाषा को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा मेले का मकसद है कि उत्तराखंड की लोक कला लोक संस्कृति की इस तरह के कार्यक्रम से पहचान मिले ये हमारा और सबका प्रयास होना चाहिए। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीण सास्कृतिक उत्थान मंच टपुवा बबियाड मै भव्य सास्कृतिक मंच बनाने के लिए विधायक निधि से 3 लाख देने की घोषणा की। विधायक ने आयोजक मंडल ग्रामीण सांस्कृतिक उत्थान मंच टपुवा बबियाड द्वारा उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, संयोजक कृपाल मेहता, अध्यक्ष खुशाल सिंह सम्मल, कृपाल महरा, धर्मेंद्र राणा,पुष्कर महरा, शेखर बडोला,मधुसुदन सुयाल,महेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, चंदन सिंह दीवान राम, महेश सुयाल,सुनील कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।


ख़बर शेयर करे -