विधायक शिव अरोरा ने अयोध्या जाने वाली पहली परिवहन निगम की बस को भगवा ध्वज दिखाकर किया रवाना

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – विधायक शिव अरोरा ने आयोवा जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बस को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने अयोध्या जाने वाले यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक शिव अरोरा ने उनकी मंगल यात्रा की कामना करते हुए उनकी सुलभ यात्रा की ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक शिव अरोरा सुबह 8 बजे रोडवेज बस स्टैंड के परिसर में पहुंचे यहां उन्होंने रामभक्तो से मुलाकात कर पहली बस को रवाना किया।इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल का उत्तराखंड वासियों और शहर के लिए बहुत सुखद क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हम अपने परिवार के साथ अयोध्या नगरी भगवान श्री राम के दर्शन हेतु जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु राम में हम सभी की अपार आस्था है और यह बस सेवा आयोध्या नगरी हेतु आरंभ की गई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्म कोली भाजपा नेता सुरेश कोली विकास,शुभभ राजेन्द्र सोनू वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संवाददाता – एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -