विधायक शिव अरोरा ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में शिरकत की,बोले आज महा उत्सव आयोजित किया जा रहा

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – आयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत भी देश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है। वहीं रुद्रपुर की कल्याणी नदी स्थित छठ पूजा स्थल पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली भगवान राम के नाम दर्ज कर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव बनाया गया। जिसमें विधायक शिव अरोरा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान राम के अयोध्या में विराजमान होने पर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। वहीं छठ पूजा स्थल पर पर जय श्री राम के नारे लगाए गए। जिससे आकाश गुज उठा। वहीं भारत के नक्शे को दीपो से अकार भी दिया गया।आस पास से भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे।यह मंजर लोगों के आकषर्ण का केंद्र बना गया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में दीपावली मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लंबे अर्से के बाद लोगों की, सबसे बड़ी मुराद पूरी हुई है। उन्होंने देश वासियों को इस महा उत्सव की बधाई देते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र चौथरी दुर्गेश मनोज, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -