ठुकराल की घर वापसी के रास्ते में विधायक शिव अरोरा बनेंगे बड़ी चुनौती कैसे पार होगी पूर्व विधायक की नय्या

ख़बर शेयर करे -

रुद्रपुर – पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की घर वापसी में बड़ी अड़चनें आ रही है। उनके साथ लिए भाजपा ने वापसी का रास्ता बेहद मुश्किल भरा है। दरअसल उनकी घर वापसी के रास्ते में सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोरा बनकर सामने आ रहें हैं। जिसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मुश्किलें और भी बढ़ गई है। दरअसल विधायक शिव अरोरा ने हाल में एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को खुली चुनौती दे डाली। उन्होंने तो यहां तक कह डाला कि सुधार जाओ ठुकराल तुम्हारे जुएं के सारे अड्डे मैंने बंद कर दिए हैं और अवैध वसूली को भी विधायक शिव अरोरा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की ईमानदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व नेता के रिश्तेदारों के नाम पर शहर में कितने प्लांट दर्ज है हम सब जानते हैं। दरअसल बीते विधानसभा चुनावों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काट दिया। जिसके बाद ऊधम सिंह नगर से भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा को रुद्रपुर विधानसभा से पार्टी ने टिकट दिया। जिसके बाद ठुकराल ने जमकर विधायक शिव अरोरा पर जुबानी बाण छोड़े यहां तक उन्होंने विधायक शिव अरोरा को झल पक्षी,कटापा जैसे शब्दों से नवाजा और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ें। लेकिन उनकी यह चाल भी उनके काम नहीं आईं और वह चुनाव हार गए। वहीं विधायक शिव अरोरा ने अपनी जीत दर्ज कर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को एक ओर घाव दिया। जिसके बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कुछ महीने तक चुप्पी साध ली लेकिन फिर एक बार ठुकराल अपने कडे तेवरों के साथ मैदान में उतर पड़े और उन्होंने बहुत सी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक शिव अरोरा पर संगीन आरोप लगाएं। जिसके जवाब में विधायक शिव अरोरा ने उन्हें भी कटघरे में खड़ा कर दिया। वहीं इस दौरान ठुकराल ने कांग्रेस के आला नेताओं से नजदीकियां बढनी शुरू कर दी, जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं भी तेज़ हो गई। लेकिन उन्हें यह भी बड़ा झटका उस समय लग जब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने उनके कांग्रेस में शामिल होने का खंडन करते हुए कहा कि उनके के कांग्रेस के दरवाजे बंद है।इस मामले महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा खुलकर सामने आई और उन्होंने ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने का मुंह तोड जवाब दिया।इन चर्चाओं के दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक तिलक राज बेहड ने कोई टिप्पणी नहीं की न ही इस बात को लेकर बयान दिया। लेकिन ठुकराल रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सदन में नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बुलाकर इस बात को और भी जोर दें दिया। लेकिन यह रणनीति भी काम नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने फिर से भाजपा में शामिल होने की जुगत भिडानी शुरू कर दी। बीती 10 जनवरी को सीएम धामी के रुद्रपुर आगमन पर ठुकराल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिसके बाद उनकी भाजपा में वापसी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। वहीं इसके कुछ दिनों बाद ही मौजूदा विधायक शिव अरोरा ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर हमला कर दिया। जिसके बाद ठुकराल की मुश्किलें और भी बढ़ गई है।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -