कालाढूंगी में धूम धाम से मनाया गया मौहम्मद साहब का जन्मदिन

ख़बर शेयर करे -

कालाढूगी -(मुस्तजर फारुकी) इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया। जश्ने ईद मिलादुलनबी के इस मौके पर सैकड़ा लोगों ने नगर में जुलूस निकालकर मोहम्मद साहब को याद किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को मौहम्मद साहब के जन्मदिन पर मुबारकबाद दी। देश में अमन.शांति कायम रहे इसके लिए भी दुआ की गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया।

 

इस दौरान पूरे नगर में जुलूस निकाला गया। मोमिनों का उत्साह बखूबी दिखा। नगर के वार्डो सहित मजार शरीफ पर भी जामा मस्जिद के मौलाना ने मिलाद शरीफ पढ़ाई इसके बाद विभिन्न मुख्य बाजार मार्गो से होते हुऐ लोग नाते पड़ते हुए चल रहे थे। वही मोमिन सुबह से जश्न के माहौल में डूबे दिखे। नए परिधान धारण किए हर उम्र के अनुयायी उत्साहित होकर नगर में निकले जुलूस में भ्रमण किए। वाइको पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ निकले जुलूस में क्या बच्चे क्या उत्साहित भाव से पैगंबर का जयकारा लगा रहे थे।

 

सजी झांकी देखने को लोग सड़कों पर ठिठकते और आकर्षक रूप से बनी झांकी की सराहना करते नहीं भुलते। एहतियात के तौर पर नगर में सुरक्षा व्यवस्था चैकस कर दी गई थी। हुजूम के साथ चल रहा पुलिस प्रशासन हर पल सचेत व चैकन्ना दिखा। इस दौरान नगर के विभिन्न चैराहों तिराहों व वार्डो में मोमिनों के स्वागत व मिष्ठान के लिए स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान मौलाना जामा मस्जिद सदर वकील अहमद आदि प्रमुख रूप से मौजूद


ख़बर शेयर करे -