नैनीताल_सांप के डसने से मासूम भाई बहन की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम

ख़बर शेयर करे -

सिटी न्यूज़ उत्तराखण्ड ब्यूरो

रामनगर – उत्तराखंड के नैनीताल ज़िलें के रामनगर से एक बेहद ही दुखद ख़बर सामने आई है। मिली ख़बर के मुताबिक रामनगर में एक ही परिवार के दो चिरागों को साँप ने डस कर मौत के घाट उतार दिया।जिसके बाद से पूरे परिवार पर ही दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि बीती रात दो मासूमो को साँप ने डस कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें परिजन मासूमो की नाजुक हालात देख कर पहले तो सीएचसी रामनगर ले गए। जहाँ पर हालात बिगड़ती देख डॉक्टरों ने दोनो मासूमों को कुमाऊं के सबसे बड़े हॉस्पिटल डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार आज सुबह बेटे की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो मासूमो की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनो की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि वह अपनी रोज़ी रोटी के लिए यहाँ आये थे लेकिन उन्होंने अपने जीवन भर की जमा पूंजी को एक झटके में खो दिया। दोनो मासूमो की मौत से परिजन सदमे मे है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश के झाँसी पन्ना निवासी राहुल अपने परिवार संग रामनगर रहने के लिए आये थे। करीब 15 दिनों पहले राहुल अपने परिवार को रामनगर लाए थे। राहुल मेहनत मज़दूरी करके अपना परिवार चलाते हैं घटना से पहले तक परिजनों मे खासी खुशियां थी। राहुल मेहनत मज़दूरी करके अपने परिवार चलाते है। लेकिन एक ही झटके में परिवार की खुशियों पर दुःखो का पहाड़ टूट गया है। वहीं जानकारी देते हुए राहुल ने बताया कि वह रामनगर के पीरुमदारा में रहते है करीब 15 दिनों पहले अपने परिवार को भी यहाँ ले आये थे। मेहनत मज़दूरी से ही परिवार बहुत अच्छा चल रहा था। परिवार में अच्छी खासी खुशियां भी थी लेकिन तकदीर को कुछ ओर ही मंज़ूर था। राहुल ने बताया कि बीती रात उनका परिवार एक कमरे में सोया था तभी अचनाक 6 वर्षीय बेटा देव और 4 वर्षीय बेटी नित्या ज़ोर ज़ोर से रोने लगे। तभी अचानक राहुल की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि सामने सांप बैठा हुआ है। सांप को देख कर राहुल भी हक्का पक्का रह गए। सांप को देख कर राहुल के होश फाखता हो गए। साँप ने दोनो ही बच्चो को हाथ मे डसा हुअ था। जिसके निशान देखे गए है। इस घटना के बाद परिजन काफ़ी घबरा गए और दोनो ही बच्चो को आनन फानन में अस्पताल ले गए। हालात नज़ुक देख डॉक्टरों ने दोनो को ही हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। परन्तु यहाँ डॉक्टरों ने दोनो मासूमो को मृत घोषित कर दिया। बता दें बेटी नित्या को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं बेटे देव की नाजुक हालात देख कर उसे आई सी यु मे एडमिट किया गया था। लेकिन आज सुबह डॉक्टरों ने देव को भी मृत घोषित कर दिया। दोनो मासूमो की मौत से परिजनों में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों मासूमो की मौत से परिजन सदमे मे है। राहुल ने बताया कि यह दुःखो की घड़ी को मेहसूस कर रहे है।


ख़बर शेयर करे -