नैनीताल_जनवरी में पारा सामान्य से अधिक, तीखी धूप गर्मी का एहसास करा रही,तापमान इस सीमा तक पहुंचा

ख़बर शेयर करे -

नैनीताल – जनवरी में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड नहीं पड़ रही है। पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में तापमान सामान्य से अधिक (20 से अधिक) चल रहा है। यही कारण है कि पहाड़ों पर दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है।

मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहाना है। इस साल भी जनवरी में ठंड का प्रकोप हल्का है। पिछले सालों में जनवरी के अधिकतम तापमान पर नजर डालें तो भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है और पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस सीजन में सामान्य तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच होना चाहिए। 10 जनवरी 2021 को अधिकतम पारा 25 डिग्री पर पहुंच गया। वर्ष 2022 में 10 जनवरी को पारा 22 डिग्री रहा। अगले साल 2023 में सबसे गर्म दिन 13 जनवरी रहा जब अधिकतम पारा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि वर्ष 2024 में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक नहीं रहा। इस वर्ष भी 13 जनवरी को पारा 24 डिग्री पर पहुंच गया। यदि सूर्य इसी तरह तेवर दिखाता रहा तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसी तरह मंगलवार को भी दिनभर तेज धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 जनवरी को पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

उधर, नैनीताल में मंगलवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। बता दें कि बीते रविवार को हुई बर्फबारी के बाद नैनीताल में सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

See also  उत्तराखंड_अब देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में सामने आया महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता का मामला

जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा, अब मौसम साफ रहेगा। सुबह व शाम हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी। दक्षिण पश्चिमी हवा चलने से पारा गिरेगा। – डॉ. आर.के. सिंह, मौसम विज्ञानी, पंतनगर विश्वविद्यालय।


ख़बर शेयर करे -