देहरादून पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा,मीना ने भेट की तलवार

ख़बर शेयर करे -

देहरादून-उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देहरादून में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया l सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रतिभाग कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पूर्व देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अल्का लांबा का अभूतपूर्व स्वागत किया।

इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने भी अपनी तमाम महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा का बुके प्रदान कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मीना शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा को तलवार भेंट की, और शॉल ओढ़ाई। कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी। जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सुनीता कश्यप, उपाध्यक्ष अलका पाल,आशा डोबरियाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, खष्टी बिष्ट, प्रदेश सचिव सपना गिल, रुद्रपुर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ,वरिष्ठ महिला कांग्रेस पदाधिकारी,

पुष्प लता तिवारी, पार्षद प्रीति साना ,नगर पालिका परिषद रुद्रपुर की पूर्व सभासद मालती मौर्य, जुबेदा बेगम, पूनम गुप्ता, विमला सागुड़ी, जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

संवाददाता-एम सलीम खान की रिपोर्ट


ख़बर शेयर करे -