राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आएगी ऊर्जा

ख़बर शेयर करे -

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 28 जनवरी को उत्तराखंड आ रहे हैं। राजधानी देहरादून में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश में यह पहला मौका होगा जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके लिए तमाम तैयारियां पार्टी की ओर से कर ली गई है। देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस और जिला प्रशासन के बीच कुछ नाराजगी की खबरें भी सामने आई थी। कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब तय हो गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार आयोजन स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और कार्यक्रम की रूपरेखा बना रहे हैं।


ख़बर शेयर करे -