
हल्द्वानी-77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस संगठन में सकारात्मक संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम सामने आया। माननीय नेता प्रतिपक्ष आदरणीय यशपाल आर्या, हल्द्वानी विधायक आदरणीय सुमित हृदयेश,
नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय राहुल छिम्मवाल एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्द्वानी आदरणीय गोविंद सिंह बिष्ट ने वार्ड संख्या 56 की सम्मानित पार्षद आदरणीय भागीरथी बिष्ट के विद्यालय देवभूमि अकैडमी पहुँचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की और विद्यालय परिवार को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। संवाद के दौरान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र की मजबूती तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ समय पूर्व कुछ कारणों से भागीरथी बिष्ट जी ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई थी। किंतु माननीय नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट जी की उपस्थिति में हुई सकारात्मक, विश्वासपूर्ण एवं खुली चर्चा के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था को पुनः मजबूत करते हुए संगठन के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह संवाद पूरी तरह आपसी सम्मान, विश्वास और पारिवारिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कांग्रेस परिवार ने श्रीमती भागीरथी बिष्ट जी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से संगठन को भविष्य में भी नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होती रहेगी।
इस अवसर पर सतीश नैनवाल, किरन माहरा, कृष्णा नेगी, मंजू पाण्डेय, भोला दत्त भट्ट, रेणु तोमर, गोविंद बिष्ट, मुन्नी जोशी, हेमा पांडेय, गीता, पुष्पा नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


