
ऊधम सिंह नगर – (एम सलीम खान ब्यूरो) डीएम उदयराज सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद शासन ने जनपद ऊधम सिंह नगर का नव नियुक्त डीएम नितिन भदौरिया को बनाया है,नव नियुक्त डीएम नितिन भदौरिया आज जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जिसके अधीनस्थ अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया, और उन्हें कार्यभार ग्रहण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद वासियों को बेहतर सुप्रशासन और आम जनमानस की समस्याओं को सुन कर उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण करना उनकी अहम प्राथमिकता है।
डीएम भदौरिया का स्वागत करने वाले में सीडीओ मनीष कुमार, गदरपुर की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अस्मिता गोयल,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अशोक कुमार जोशी,एस डी एम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

