बड़ी ख़बर- मसूरी में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ एस आई के पेट में लगी गोली

ख़बर शेयर करे -

देहरादून – राजधानी क्षेत्र में गुंडा तत्वों के हौसले बुलंद हैं।आए दिन राजधानी क्षेत्र से अपराधिक गतिविधियां सामने आ रही है। अब मसूरी में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक एस आई के पेट में गोली भी लगने की खबर सामने आई है।यह मामला रायपुर थाना क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से जुड़ा हुआ है। दरअसल पुलिस को देर रात महिला को गोली मारने उसके आरोपी पति शुभम को ट्रैक करने के बाद एक होटल के बाहर उसे गिरफ्तार करने पहुंचे थी। जिसके बाद आरोपी ने होटल के बाहर पुलिस को देखकर एक एस आई मिथुन कुमार के ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली दरोगा के पेट में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी शुभम के पैर पर गोली चलाई। दरोगा को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को गोली मारने वाले आरोपी पति ने पुलिस पर हमला कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर थाना रोड की स्थित बडासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। दून अस्पताल में जब महिला के सर का आपरेशन किया गया तो उसके सर से एक गोली निकाली गई। जिसके बाद महिला के पति की खोजबीन की जा रही थी। शनिवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी के किसी होटल में रुका हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी इसी दौरान होटल में ठहरे बदमाश ने एकाएक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी प्रभारी मिथुन के पेट में गोली लग गई। जिसे तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। उसे भी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एस एस पी ने बताया कि आरोपी हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। जिसका परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है। सितंबर से उसके पिता भी गायब हो गए थे।अब पता चला है कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुभम के कब्जे से दो पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


ख़बर शेयर करे -